{"_id":"5748285f4f1c1b4407690f6f","slug":"there-were-dolian-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":" डोलियां नहीं उठे जनाजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोलियां नहीं उठे जनाजे
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Fri, 27 May 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
sad
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव उटावड़ के जिस घर से बृहस्पतिवार को दो डोलियां उठनी थीं वहां से चार जनाजे निकलते देख हर दिल रो पड़ा। जो टेंट बारातियों व मेहमानों के बैठने के लिए लगाए गए थे, वहां अब पुलिस के जवान चौकसी के लिए बैठे थे।
विज्ञापन
गांव नसीर की दो पुत्रियों की शादी बृहस्पतिवार को होनी थी। जिसके लिए बुधवार से ही घरवाले तैयारी में जुटे थे। शामियाने तो बुधवार को ही लग चुके थे। खानसामें भी पकवान बनाने की तैयारी में जुटे थे लेकिन बुधवार दोपहर हुई वारदात में परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद से अब घर के आंगन में शहनाई की गूंज नहीं सुनाई दे रही वहां तो बस मातम पसरा है।
विज्ञापन
गांव उटावड़ निवासी कांग्रेसी नेता बिलाल अहमद ने बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में बताया कि आज मरहूम दीन मोहम्मद के परिवार में नसीर की दो बेटियों का निकाह था। दीन मोहम्मद व हरियाणा पुलिस के दरोगा याहया के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर अचानक एक बच्चे ने याहया पक्ष के एक युवक पर पिटाई करने का आरोप लगाया। जिस पर परिवार के लोग तैश में आ गए।
विज्ञापन
दीन मोहम्मद पंचायती आदमी थे। वक्त की नजाकत को समझते हुए वे याहया के परिजनों को समझाने चले गए। लेकिन याहया पर तो जैसे खून सवार था, उसने दीन मोहम्मद को सीधे गोली मार दी। जिसमें दीन मोहम्मद की उसी पल मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पर जब दीन मोहम्मद के परिजन मौके पर पहुंचे तो तीन और लोगों वसीम, रज्जाक व हामिद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।