{"_id":"d01c5cc1625267126493e367a8196553","slug":"the-woman-takes-poisen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की शिकार युवती ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की शिकार युवती ने जहर खाकर जान दी
अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 16 Oct 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोप में जेल से जमानत पर छूटकर आए युवक के तानों से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करना तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बिट्टू नामक एक युवक ने 18 अगस्त, 2012 को एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। अमरपुर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी कुछ दिन पूर्व जेल से जमानत पर छूटकर गांव आ गया। वह पीड़ित लड़की को परेशान करने लगा। उसके तानों से पीड़िता कई दिन से मानसिक तनाव में थी। बुधवार को सुबह आरोपी युवक ने पीड़िता से फिर फब्तियां कसी।
विज्ञापन
इससे तंग आकर पीड़िता ने आज जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद स्थित जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
चांदहाट थाना प्रभारी ने बताया कि शव का अभी पोस्टमार्टम चल रहा है। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी की गई लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।