फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The Superintendent of Police himself took stock of the security arrangements on the road.

Palwal News: पुलिस अधीक्षक ने खुद सड़क पर उतरकर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Tue, 23 Jan 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
The Superintendent of Police himself took stock of the security arrangements on the road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अंंशु सिंगला ने स्वयं सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाला। पुलिस अधीक्षक न सिर्फ जगह-जगह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा ले रही हैं, बल्कि बसों व वाहनों में सफर करने वाले लोगों को भी खुद बस में चढ़कर जागरूक कर रही हैं। उन्होंने लोगों को गणतंत्र दिवस के मौके पर कहीं भी अज्ञात वस्तु देखते ही पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। इसको लेकर मंगलवार को हुई बैठक में उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कड़ी नाकाबंदी की जाए और होटल, ढाबा, धर्मशालाओं के अलावा बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों पर सघन जांच अभियान चलाया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वायड व पुलिस अधिकारियों के साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जैसे बस अड्डा व सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जांच कराई। इस मौके पर उनके साथ मौजूद पुलिस अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका सहयोग लें। कानून से खिलवाड़ करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। इस अवसर पर आधुनिक दंगा विरोधी उपकरणों एवं साजो सामान से सुसज्जित जवानों से महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन

-------
बस के अंदर जाकर किया लोगों को जागरूक
बस अड्डा पर सवारियों से भरी एक बस में घुसकर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने सवारियों से बात की। उन्होंने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जागरूक किया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और लोगों को भी जागरूक करें। कहीं भी किसी भी स्थान पर रखी अज्ञात वस्तु को उठाने व छूने के बजाय पुलिस को सूचना देने को कहा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए केवल पुलिस ही नहीं आम लोगों को भी सतर्क रहना होगा। उन्होंने महिलाओं से विशेष आग्रह किया कि वे सतर्क रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने अमर उजाला को बताया कि जिले में पुलिस हर प्रकार की विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार व सक्षम है। कानून व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक या संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed