फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The scorching heat made the holiday fun

झुलसाने वाली गर्मी ने छुट्टी का मजा किया किरकिरा

Sun, 01 May 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
The scorching heat made the holiday fun
गर्मी से राहत पाने को खुद व बच्चे को ढककर चलती महिलाएं - फोटो : Palwal
पलवल। जिले में रविवार का दिन भी बेहद गर्म रहा। झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग छुट्टी होने के बावजूद घरों में दुबके रहे। बिजली की कटौती के कारण लोग घर के अंदर भी गर्मी की तपिश से नहीं बच पाए। बार-बार लग रहे बिजली के कटों ने लोगों का घरों में बैठना दूभर कर दिया। काफी लोग तो गर्मी व बिजली के कटों से बचने के लिए फिल्म देखने चले गए। लेकिन, मजदूरी करने तथा सड़कों पर कबाड़ बीनने, झुग्गियों में जीवन यापन करने वाले लोगों का गर्मी से बुरा हाल है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 44 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन निकलने के साथ ही सूर्य देवता ने आग उगलनी शुरू कर दी। उधर, शनिवार को पूरी रात बिजली के कट लगते रहे। इस कारण लोग काफी देर तक सो नहीं पाए। वहीं, सुबह तड़के पांच बजे ही बिजली वितरण निगम के शेड्यूल के कारण बिजली का कट फिर लग गया। इसके बाद सुबह छह बजे बिजली आई, लेकिन काफी हिस्सों में 10 मिनट बाद ही बिजली गुल हो गई। सुबह 8 से 9 बजे तक के लिए फिर से कट लग गया। इस कारण लोग घरों में भी गर्मी से बचकर नहीं रह पाए।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा तापमान
जिले में रविवार सुबह तड़के 4 बजे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। जबकि 7 बजे 39 डिग्री, 10 बजे 40 डिग्री, दोपहर 1 बजे 43 डिग्री तथा 4 बजे 44 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तापमान में लोग दिनभर झुलसते रहे तथा पूरे दिन गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह पर कपड़ा बांधकर बाहर निकलीं महिलाएं
रविवार को काम से घर बाहर निकलते समय महिलाओं ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आग उगलती भीषण गर्मी से बचने के लिए महिलाएं अपने आप को बचाती नजर आईं। इतना ही नहीं बाहर निकलने के दौरान मुंह पर कपड़ा बांधने के साथ ही पानी की बोतल भी साथ लेकर निकलीं तथा रास्ते में रुक-रुककर पानी पीकर गर्मी से बचाव किया।

बिजली की समस्या जल्द होगी दूर
इस बारे में बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप दलाल का कहना है कि रविवार को बिजली कट में काफी सुधार हुआ है। आने वाले समय में बिजली की समस्या और भी दूर हो जाएगी। निगम के अधिकारी तथा सरकार इस समस्या को दूर करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed