{"_id":"61097e108ebc3e88b14f2fb2","slug":"the-road-to-pachovan-temple-is-bad-devotees-upset-palwal-news-noi597361352","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचोवन मंदिर जाने वाला मार्ग बदहाल, भक्त परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचोवन मंदिर जाने वाला मार्ग बदहाल, भक्त परेशान
विज्ञापन
पलवल पंचवटी मंदिर का खुदा हुआ रास्ता
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। शहर के एतिहासिक पचोवन मंदिर तक जाने वाले रास्ते का निर्माण तीन साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। तीन साल में रास्ता आधा-अधूरा ही बना है। सोहना रोड से लेकर मंदिर तक रास्ते की हालत इतनी खराब है कि श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। भक्तों को दो किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर मंदिर तक पहुंचना पड़ता है। गाड़ी सवार लोगों को तो इससे बेहद परेशानी होती है। शिकायतों के बावजूद नगर परिषद अधिकारी और विधायक इस मार्ग की सुध नहीं ले रहे हैं। मंदिर के महंत भी कई बार नाराजगी प्रकट कर चुके हैं। इससे लोगों में रोष है।
पांडवों की याद को सजोए इस पचोवन मंदिर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंगलवार को भी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन माह के कारण इस समय मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की खासी भीड़ है। ऐसे में खराब रास्ते के कारण मंदिर तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। सोहना रोड से लेकर पचोवन मंदिर तक रास्ते को छह माह पहले नगर परिषद द्वारा खोदा गया है। लेकिन, अब तक खोदे गड्ढे भरे नहीं गए हैं और न ही सीवर लाइन डालकर कर सड़क बनाई गई है। इससे वहां बारिश के बाद दलदल हो जाता है। इस कारण पैद चलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी नीरज भारद्वाज, गिर्राज शर्मा, ओमेक्स निवासी मनीष जैन, घनश्याम दास सिंघल, अनिल गर्ग, देवेंद्र अधाना का कहना है कि इस रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर लोग कई बार अधिकारियों और विधायक से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
-------
मंदिर में प्रतिदिन भक्तजन आते हैं। ऐसे में खराब रास्ते के कारण उनका मंदिर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बार इसे बनाने की मांग कर चुके हैं। मात्र 300 मीटर का टुकड़ा है, वह नहीं बनाया जा रहा है। रास्ते का निर्माण शीघ्र होना चाहिए।
विज्ञापन
- महंत ऋषिदास महाराज, पचोवन मंदिर
------
इस रास्ते का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। फिलहास, काम चल रहा है। बारिश होने के कारण काम रोकना पड़ा था। जल्द कार्य पूरा करा दिया जाएगा। लोगों को इस रास्ते से होने वाली परेशानी से जल्द निजात दिलाई जाएगी।
- कुलदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पलवल