{"_id":"5742f5944f1c1b164d690d08","slug":"the-results-achieved-in-the-tenth-ranked-8th-in-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं परिणाम में पलवल ने हासिल किया 8वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं परिणाम में पलवल ने हासिल किया 8वां स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 23 May 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
दबदबा
- फोटो : file photo
रविवार को घोषित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में इस बार पलवल जिले ने टॉप टेन में जगह बनाई है।
विज्ञापन
50.73 प्रतिशत रिजल्ट के साथ जिले ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। प्रदेश में आठवां स्थान मिलने से जिले के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों सहित सभी जिलेवासी बेहद खुश हैं।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परिणामों ने फरीदाबाद ने 34.47 प्रतिशत अंक लेकर 21वां स्थान हासिल किया है। इस बार दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं में पलवल ने फरीदाबाद को बुरी तरह से पछाड़ दिया है। दोनों परिणाम में पलवल फरीदाबाद से आगे रहा है।
विज्ञापन
