{"_id":"5773ab004f1c1bc97379c854","slug":"the-rain-brought-relief-rather-than-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बजाय आफत लेकर आई बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की बजाय आफत लेकर आई बारिश
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Wed, 29 Jun 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
सड़कें भी बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर रात शुरू हुई मौसम की पहली बरसात लोगों के लिए राहत के बजाय आफत लेकर आई। शहर के सभी प्रमुख मार्गों, दुकानों व कलेानियों में स्थित मकानों में पानी भर गया। इसके चलते नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा बरसात से पहले नालियों की सफाई न कराने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई। लिहाजा अनाज मंडी, गौडांता चौराहे, राष्ट्रीय राजमार्ग, पुराने नप कार्यालय के समीप, कन्या स्कूल के मुख्य रास्ते पर, रामलीला मैदान, गढ़िया बाजार, अग्रसेन चौक, नानक डेयरी रोड, हसनपुर रोड, ताली मंडी, आर्य समाज रोड, नई सब्जी मंडी, पुरानी अनाज मंडी, गांधी चौक, रोहिता पट्टी, पेंच कलोनी व वार्ड 15 के मकानों में गंदा पानी घुस आया। इससे नागरिकों का भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
बरसात बंद होने के बाद लोगों ने अपने घरों तथा दुकानों से नालियों का गंदा पानी निकाला।
मुख्य मार्गों पर पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों व पैदल नागरिकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेच कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश, ओमप्रकाश जैन, हरीश वर्मा, सीताराम सिंगला, नवीन कत्याल व हेमन्त मित्तल का कहना है कि सीवर लाइन में पतली पाइप लाईनें बिछाई गई हैं, जिनके ब्लॉक हो जाने के कारण नालियों का गंदा पानी बरसाती पानी के साथ मिल कर उनके घरों में घुस जाता है। शहरवासियों ने नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं एसडीएम नप प्रशासक प्रताप सिंह का कहना है कि अधिकारियों को नालियों की सफाई कराने के आदेश दिए गए थे। सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य में प्रयुक्त होने बाले औजारों को भी मुहैया करा दिया गया था। जांच करके इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।