फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The married woman was thrown out of the house for not bringing money from her maternal home.

Palwal News: मायके से रुपये न लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 07 May 2023 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
The married woman was thrown out of the house for not bringing money from her maternal home.
तीन विवाहिताओं के साथ दहेज उत्पीड़न
विज्ञापन

पुलिस ने 13 नामजद के खिलाफ किए मुकदमें दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर तीन विवाहिताओं के साथ दहेज उत्पीड़न के मामले दर्ज किए हैं। गांव हाजीपुर में मायके से रुपये न लाने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। दूसरे मामले में विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न के साथ छेड़छाड़ भी की गई। वहीं तीसरे मामले में विवाहिता के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गई है तथा उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर मुकदमें दर्ज कर लिए हैं। अभी तक किसी भी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पहले मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेनू शेखावत के अनुसार, पैठ मोहल्ला पलवल निवासी पुष्पा देवी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी हाजीपुर गांव निवासी सुधीर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके चार बच्चे हुए, लेकिन शादी के बाद से ही उसका पति सुधीर, देवर सुंदर, सुशांत व सास रेशमी उसके साथ मारपीट करते और अपने माता-पिता से रुपये लाने के लिए कहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उक्त लोगों ने मिलकर उसे घर से बेघर कर दिया, जिसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ पलवल में किराए के मकान में रहने लगी और मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट पालने लगी, लेकिन उसका पति शराबी किस्म का है और रोजाना नशे में मारता-पीटता है। शिकायत में कहा है कि उसका पति कहने लगा कि मकान के किराए के पैसे अपने माता-पिता से लेकर आ, जबकि उसके माता-पिता गरीब हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं।
विज्ञापन

दूसरे मामले में हसनपुर थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी चांदहट थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने घरवालों के यह बात बताई तो पति, ससुर, जेठ व जेठानियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने दहेज न लाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में राजीव नगर निवासी नीलम ने कैंप थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आठ दिसंबर 2021 को उसकी शादी दिल्ली के सरिता विहार निवासी पवन के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और आए दिन उससे दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पति पवन, सास वीरवती व ससुर ऋषिपाल उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed