{"_id":"6ae0ee6771cc63492f0818c3","slug":"the-joy-of-karwa-chauth-woven-into-the-tinkling-of-bangles-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116776-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चूड़ियों की खनक में घुला करवा चौथ का उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चूड़ियों की खनक में घुला करवा चौथ का उल्लास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। करवा चौथ पर्व को लेकर सुहागिनों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व की तैयारियों को लेकर महिलाओं ने बाजारों का रुख करना शुरू कर दिया है। नगर के बाजारों में चूड़ियों और शृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी हुई है। चूड़ी की दुकानों पर खासकर हरे रंग की कांच की चूड़ियों की मांग अधिक देखी जा रही है।
महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न रंग, डिजाइन और आकार की चूड़ियां खरीद रही हैं। दुकानदारों ने भी करवा चौथ को देखते हुए दुकानों पर कांच, कुंदन, स्टोन और डिजाइनर चूड़ियों की कई वैरायटी सजाकर रखी हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
अनिल बैंगल स्टोर की संचालक मीनू देवी ने बताया कि करवा चौथ को सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर महिलाएं सोलह शृंगार की तैयारियों में जुटी हैं। जिनमें कपड़े, चूड़ियां, मेहंदी, बिंदी और अन्य शृंगार सामग्री की खरीदारी भी की जा रही है। महिला पुष्पा रानी, अनीता, रेशम देवी सावित्री और मीनाक्षी ने बताया कि करवा चौथ पर नए वस्त्रों के साथ चूड़ियां पहनने की विशेष परंपरा है। इसी के चलते वे अपनी पसंद और परिधान के अनुरूप चूड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में महिलाओं की बढ़ती चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक दिखाई दे रही है।