फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The issue of not having the name of the MLA on the banner of the inauguration ceremony caught fire.

उदघाटन समारोह के बैनर पर विधायक का नाम न होने के मामले ने पकड़ा तूल

Mon, 11 Apr 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The issue of not having the name of the MLA on the banner of the inauguration ceremony caught fire.
पलवल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर 10 अप्रैल को एलीवेटिड पुल के उद्घाटन अवसर पर एक अधिकारी द्वारा सामाजिक संस्था से लगवाए गए बैनर में पलवल के विधायक दीपक मंगला का नाम न छपवाने का मामला तूल पकड़ गया है। विधायक ने राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत की है। हालांकि उद़घाटन के दौरान बैनर पर विधायक का नाम न होने पर विधायक समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने पर वहां मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शांत करा दिया था, लेकिन सोमवार को कार्यकर्ताओं द्वारा फिर से विधायक के समक्ष मुद्दा उठाने पर उक्त अधिकारी की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि रविवार 10 अप्रैल को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व पलवल के विधायक दीपक मंगला को एलीवेटिड पुल का निर्माण पूरा होने पर उद्घाटन करना था। उस उद्घाटन समारोह में जिले के अन्य दो विधायक प्रवीण डागर व जगदीश नायर भी मौजूद थे। जब सभी नेता उद्घाटन स्थल पर पहुंचे तो वहां एक सामाजिक संस्था का बैना लगा हुआ था। उस बैनर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी धीरज सिंह का नाम था। जिस पर विधायक दीपक मंगला समर्थक नाराज हो गए। उन्होंने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख केंद्रीय राज्यमंत्री ने मामले को शांत करा दिया। वहीं राजमार्ग प्राधिकरण के अभियंता धीरज सिंह का कहना है कि उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी। संस्था द्वारा स्वयं ही बैनर पर उनका नाम लिखा गया था। उन्हें मालूम नहीं था कि विधायक का नाम संस्था ने नहीं लिखा है। मैंने इसके लिए कोई साजिश नहीं रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed