फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The investigation initially undertaken without tender

बिना टेंडर के कार्य कराने की जांच शुरू

Fri, 21 Oct 2016 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
The investigation initially undertaken without tender
नगर पा‌लिका - फोटो : file photo

नगर पालिका में बिना टेंडर के पौने चार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाने के मामले में सीएम कार्यालय ने शिकायत की जांच कराने का फैसला लिया है। बृहस्पतिवार को इसकी जांच का काम एसडीएम सतेंद्र सिवाच ने शुरू कर दिया।

विज्ञापन


सिवाच ने अपने कार्यालय में नगर पालिका के सचिव सुनील रंगा, चेयरमैन राजबीर सिंह, शिकायतकर्ता व नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन रामचंद्र तंवर, एमई, जेई व स्टाफ के साथ मामले से संबंधित पूरा रिकॉर्ड मंगाया। एसडीएम ने रिकॉर्ड की जांच शुरू करने के साथ ही संबंधित लोगों के बयान भी कलमबंद किए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले इस मामले की जांच पूर्व एसडीएम जगनिवास एवं तत्कालीन डीसी अशोक मीणा कर चुके हैं। दोनों अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट में अनियमितताएं होने की बात कही थी। जांच के दौरान कहा गया था कि चेयरमैन ने आपातकालीन शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए 3 करोड़ 75 लाख रुपये के विकास कार्य बिना किसी टेंडर के करा दिए। तत्कालीन डीसी ने जांच रिपोर्ट अर्बन लोकल बॉडिज के डायरेक्टर को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर ने चेयरमैन राजबीर को इस संदर्भ में कारण बताओ नोटिस भी दिया था। इस मामले में शिकायतकर्ता रामचंद्र तंवर का कहना है कि जांच रिपोर्ट एवं कार्रवाई की फाइल एक ऑफिस सुपरीटेंडेंट ने मिलीभगत करके अपने पास रख ली तथा जांच रिपोर्ट को दबा दिया गया। 

मामले की शिकायत 26 जुलाई, 2016 को तंवर ने सीएम विंडो पर की। अब सीएम विंडो द्वारा पुन: एसडीएम के माध्यम से जांच कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। शिकायतकर्ता रामचंद्र तंवर का कहना है जिस मामले की जांच पहले ही उच्च अधिकारी कर चुके हैं, अब इसकी जांच नए सिरे से कराना यह साबित करता है कि चेयरमैन को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 


उनका कहना है कि इस बीच नगर पालिका का ऑडिट भी हो चुका है। ऑडिट के दौरान भी यह अनियमितता सामने आनी चाहिए थी, परंतु इस मामले को दबा दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि पुरानी रिपोर्ट गलत है, तो अशोक मीणा के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed