फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The heat of the sun made it difficult to leave the house

सूरज की तपिश ने किया बेहाल, घरों से निकलना दूभर

Wed, 23 Jun 2021 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
The heat of the sun made it difficult to leave the house
कमीज से सिर को ढके युवक। - फोटो : Palwal
पलवल। पिछले तीन दिनों से गर्मी और लू के कारण लोगों को हाल बेहाल है। सुबह से ही सूर्यदेव अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर देते हैं। बुधवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस भरी गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हो रही है। वहीं, गर्मी बढ़ते ही बिजली के अघोषित कट भी बढ़ गए हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए जूस और शिकंजी आदि शीतल पेय पदार्थों सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार का दिन बेहद उमस भरा रहा। मौसम की मार से हर कोई बेहाल दिखा। गर्मी के कारण सड़कों पर यातायात भी कम रहा। चालक साफी के सहारे लू के थपेड़ों से बचने की कोशिश करते हैं। धूप इतनी तेज है कि लोगों के हाथ में जो है, उसी से अपने सिर को ढक लेते हैं। सवारियों के इंतजार में सड़कों पर खड़े लोग छांव ढूंढते रहे। स्थानीय निवासी ललित, रामकुमार, मनीष ने बताया कि गर्मी बहुत ज्यादा है। दिनोंदिन तापमान बढ़ता जा रहा है। गर्मी के मौसम में बिजली भी समय पर नहीं आ रही है। बार-बार बिजली जाने से लोगों की परेशानियां और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन

ठंडक देने वाली चीजें खाएं
गर्मी निरंतर बढ़ रही है, इसलिए सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। इन दिनों तरबूज, खरबूजा, दही, सत्तू, लस्सी, नींबू और ठंडक देने वाली चीजों का सेवन खूब करें। भोजन पर्याप्त मात्रा में करें। तली और ज्यादा मसाले युक्त चीजों से परहेज करें। शरीर को ढककर बाहर निकले। मास्क का प्रयोग करें और बिना वजह घर से बाहर न निकले। बीमार होने पर चिकित्सक के तत्काल परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed