फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The government has trapped farmers in a web of conditions, Rao Narendra slammed the BJP

Palwal News: सरकार ने शर्तों के जाल में किसानों को फंसाया, भाजपा पर बरसे राव नरेन्द्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The government has trapped farmers in a web of conditions, Rao Narendra slammed the BJP
-कहा, 13 दिन बाद भी नहीं हुआ है किसानों की फसल खरीद का भुगतान
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ ओमेक्स सिटी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल और प्रफुल्ल विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में हरियाणा के सभी जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता की आवाज बनकर कार्य करें और किसानों, व्यापारियों तथा आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से सरकार के सामने रखें।



बैठक के बाद राव नरेन्द्र सिंह ने पलवल अनाज मंडी का दौरा कर किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों पर पोर्टल पंजीकरण, गेट पास, बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर सत्यापन और गारंटर जैसी कई शर्तें थोप दी हैं। किसानों को अनावश्यक प्रक्रियाओं में उलझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल की आवक तेज है, लेकिन खरीद प्रक्रिया धीमी है और किसानों को भुगतान भी समय पर नहीं मिल रहा है। राव नरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार 72 घंटे में भुगतान का दावा करती है, जबकि कई किसानों को पिछले 13 दिनों से भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि खरीद, उठान और भुगतान तीनों व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं, जिससे किसानों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन



उन्होंने बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि पलवल सहित पूरे हरियाणा में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, इसलिए सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। साथ ही एमएसपी पर बोनस देने की मांग भी की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने आढ़तियों की समस्याएं भी उठाईं और कहा कि कमीशन दर घटाना व्यापारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने पार्टी संगठन को जिले में और मजबूत करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article