फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The goons beat up the DJ operator for changing the songs

Palwal News: गाने बदलवाने को लेकर दबंगों ने डीजे ऑपरेटर को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The goons beat up the DJ operator for changing the songs
केस दर्ज, शादी समारोह से लौटते समय चार-पांच बदमाशों ने लाठी-ठंडों ने किया हमला
विज्ञापन


पलवल। शादी में गाने नहीं बदलने पर समारोह से लौटते समय दबंगों ने डीजे ऑपरेटर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना 9 मार्च रात करीब 11:30 बजे की है। पुलिस ने पीड़ित रवि की शिकायत पर चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना कैंप पलवल में मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में डीजे ऑपरेटर रवि ( 28 वर्ष), निवासी हथीन, जिला पलवल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। समारोह के दौरान गाने बदलने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। नाच-गाने के दौरान कुछ युवक जबरदस्ती गाने बदलवाने और तेज आवाज में डीजे बजाने की मांग कर रहे थे। आसपास के लोगों ने समारोह के दौरान मामला शांत करवा दिया था। लेकिन शादी से लौटते समय गांव बघोला के पास घात लगाकर पहले से मौजूद चार-पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed