{"_id":"6adba8f3bd2047e6350fd610","slug":"the-food-department-collected-22-samples-of-sweets-palwal-news-c-24-1-pal1012-129464-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खाद्य विभाग ने मिठाइयों के 22 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खाद्य विभाग ने मिठाइयों के 22 नमूने लिए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने मिठाई विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे दुकान पर स्पष्ट रूप से बताएं कि मिठाई बनाने में देसी घी, वनस्पति या किस खाद्य तेल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा मिठाई की निर्माण तिथि, खराब होने की तिथि और कीमत भी प्रदर्शित करनी होगी।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ईश्वर कुमार ने बताया कि अभिहित अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा के नेतृत्व में मिठाई की दुकानों, निर्माण इकाइयों और डेयरियों की जांच की जा रही है। दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, मिठाइयों को ढककर रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, एफएसएसएआई का पंजीकरण या लाइसेंस दुकान में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि सितंबर से अब तक दूध, पनीर, मिठाइयों और मसालों के 22 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इनमें से तीन की रिपोर्ट मिली है। एक पनीर का नमूना मानकों के अनुरूप मिला, जबकि एक पनीर और एक दूध का नमूना मानकों पर खरा नहीं उतरा। संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
हाल ही में शेखपुरा से रसगुल्ले और गुलाब जामुन तथा पलवल के श्री बीकानेर मिष्ठान भंडार, रसूलपुर रोड से बर्फी और मिल्क केक के नमूने लिए गए।