{"_id":"618d52717b42f1708454915f","slug":"the-employee-killed-the-one-who-cleaned-the-dishes-at-the-dhaba-palwal-news-noi615277510","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर बर्तन साफ करने वाले की साथ कर्मचारी ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर बर्तन साफ करने वाले की साथ कर्मचारी ने कर दी हत्या
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में एलएनटी गोदाम के पास स्थित एक ढाबे पर बर्तन साफ करने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या उसी के साथी ने कर दी। आरोपी ने मृतक के सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी थी। पुलिस ने ढाबा मालिक की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना बुधवार रात (10 नवंबर) की है। शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका बल्लभगढ़-पलवल मार्ग पर एलएनटी के पास सन्नी नाम से ढाबा है। ढाबे पर बिहार निवासी लक्ष्मण पिछले तीन वर्ष से बर्तन साफ करने का काम करता था। लक्ष्मण मानसिक रूप से कमजोर था। लक्ष्मण के साथ ही बिहार निवासी राकेश भी काम करता है। रात 11 बजे वह ढाबे को बंद करके अपने कमरे में सोने के लिए चले गए और वर्कर बाहर खाना खा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे एक वर्कर ने बताया कि लक्ष्मण के सिर पर राकेश ने कांच की बोतल से हमला कर दिया और वह बेहोश पड़ा हुआ है। उसने बाहर आकर देखा तो लक्ष्मण की जान जा चुकी थी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राकेश को रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।