फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The effect of the nationwide strike was also visible on health services

राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखा

Mon, 28 Mar 2022 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
The effect of the nationwide strike was also visible on health services
पलवल। कर्मचारी संगठनों की सोमवार से शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों को बेहद परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल में कार्यरत एनआरएच कर्मचारियों व कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण ओपीडी काटने तथा सफाई व्यवस्था व अन्य कार्यों में परेशानी होने लगी। ओपीडी की पर्ची काटने वाले कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के चलते मरीजों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि बाद में स्वास्थ्य विभाग प्रशासन ने ओपीडी पर्ची काटने के लिए अलग से कर्मचारी लगा दिए, लेकिन मरीजों को फिर भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची काटने के अलावा कम्प्यूटर सिस्टम के साथ-साथ आंगनबाड़ी, आशा वर्करों के अलावा सफाई कर्मी भी लगे हुए हैं। ये विभिन्न कर्मचारी संगठनों से खासकर सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े हैं। ऐसे में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान होने के बाद ये सभी कर्मी हड़ताल पर चले गए तथा अस्पताल परिसर में धरना देकर बैठे रहे। सुबह से ही कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। जिससे अस्पताल में अव्यवस्था बन गई।
विज्ञापन

समय पर ओपीडी न कटने से लगी लाइन
समय पर ओपीडी की पर्ची न कटने के कारण मरीजों व उनके परिजनों की लाइन लग गई। अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जमा होने लगी। यह देख अस्पताल प्रशासन ने इधर-उधर से कर्मचारियों को ओपीडी पर बैठाकर पर्ची कटवाना शुरू कराया। उसके बाद मरीजों की पर्ची कटनी शुरू हुईं। उसके बावजूद भी मरीजों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई सफाई
अस्पताल में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण सफाई व्यवस्था भी ठीक से नहीं हुई। हालांकि ठेके पर लगे कर्मचारी सफाई करते रहे, लेकिन उसके बावजूद नियमित कर्मचारियों के कारण सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई।

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण थोड़ी अव्यवस्था हुई थी, लेकिन उसे दूर कर दिया गया। ओपीडी की पर्चियां भी नियमित तौर पर कटवाई गई। मरीजों को परेशानी ज्यादा नहीं होने दी गई।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed