{"_id":"6a6216359cf5679fa7064316","slug":"the-district-administration-will-plant-two-lakh-saplings-during-the-monsoon-palwal-news-c-24-1-pal1008-126284-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मानसून में दो लाख पौधे लगाएगा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मानसून में दो लाख पौधे लगाएगा जिला प्रशासन
विज्ञापन
पलवल। मानसून में जिला प्रशासन ने दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की है। बृहस्पतिवार को विभागाध्यक्षों की बैठक में उन्होंने सभी विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य तय कर पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान आयोजित किए जा रहे वन महोत्सव में बढ़-चढक़र भाग लें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
औषधीय पौधें लगाए आयुष विभाग : उपायुक्त
डीसी ने आयुष विभाग को तुलसी, नीम, गिलोय, अश्वगंधा, आंवला, अर्जुन, सहजन सहित विभिन्न औषधीय पौधे लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन पौधों का उपयोग जरूरत पड़ने पर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने विभिन्न सडक़ एजेंसियों को रोड साइड पर पौधारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनएचएआई 50 हजार पौधें लोकनिर्माण विभाग 20 हजार पौधें, नगर परिषद पलवल शहर में मियावाकी वन बनाकर उसमें 10 हजार पौधे लगाएं तथा 20 हजार पौधे शहरी निकाय क्षेत्र में लगवाएं। इसके अलावा होडल और हथीन नगर पालिका क्षेत्र में 20-20 हजार पौधे लगाने और छोटे मियावाकी वन स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को 10 हजार पौधे, जनस्वास्थ्य विभाग को 5 हजार पौधे लगाने सहित अन्य विभागों को भी पौधारोपण करने का लक्ष्य देते हुए पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने के निर्देश दिए।