फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The direction of the movement will be decided in the meeting of Kisan Morcha on November 4.

चार नवंबर को किसान मोर्चा की बैठक में आंदोलन की दिशा होगी तय

Mon, 29 Nov 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The direction of the movement will be decided in the meeting of Kisan Morcha on November 4.
पलवल। देश की संसद द्वारा तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, बिजली संशोधन बिल को रद्द करने की मांगों को लेकर किसान आंदोलन जारी रहा। केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर रणजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन धर्मचंद घुगेरा ने किया। धरने में किसानों ने निर्णय लिया कि किसानों की जरूरी मांगों पर सरकार के रुख को ध्यान में रखकर चार दिसंबर को आयोजित किसान मोर्चा की बैठक में आंदोलन की दिशा तय की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद अवतार भड़ाना ने धरने में शामिल किसानों को जीत की बधाई देते हुए आंदोलन को समर्थन देने का वादा किया।
विज्ञापन

धरने में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रतनसिंह सौरौत व ताराचंद ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में किसानों को एक तय दाम से कम कीमत पर अपनी फसल को बेचने की मजबूरी नहीं होती। सरकार को निर्धारित दाम पर किसान की फसल खरीदनी पड़ती है। कृषि कानूनों के जरिये एमएसपी खत्म करने की साजिश हो रही थी। कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद भी किसान आंदोलन खत्म नहीं हो रहा। जिस तरह दुनिया भर में आबादी बढ़ रही है, उसे देखते हुए अगले कुछ सालों बाद सबसे ज्यादा मांग खाद्य पदार्थों की होगी और इसकी पूर्ति के लिए खेती किसानी पहले नंबर पर रहेगी। इसीलिए पूंजीपति पूरी दुनिया बड़े पैमाने पर खेती की जमीनें खरीद रहे हैं, जिनमें भारत भी पीछे नहीं है। उस समय जिसके पास जितनी जमीन होगी बादशाहत भी उसी के पास रहेगी। यह रुझान भारत में भी बढ़ रहा है। देश के पूंजीपति घराने इस कोशिश में हैं कि उन्हें खुली मार्केट मिले, उनके ऊपर कोई नियंत्रण न हो, उन्हें कोई मंडी टैक्स न देना पड़े और वह मनचाही कीमतों पर खाद्य उत्पाद अनाज, दलहन, तिलहन आदि कुछ भी खरीद सके।
विज्ञापन

किसान नेता रमेशचंद गोड़ौता व राष्ट्रीय एकता विचार मंच के अध्यक्ष स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 नवंबर को होने वाले ट्रैक्टर मार्च को स्थगित करके स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अगर सरकार किसानों की मांगों पर सकारात्मक रुख रखती है तो किसान भी अपना सहयोग देने को तैयार रहेगा। धरने को किसान नेता सोहनपाल चौहान, मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, उदयसिंह सरपंच, नरेंद्र सहरावत, श्रीचंद महाशय, जियाराम सूबेदार, रोशनलाल, गोपी हवलदार, अच्छेलाल, रामसिंह चौहान, जयदेव, मुखराम और चंद्रमुनि आर्य ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed