फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The Deputy Commissioner declared 113 areas of the district as micro containment zones

जिले के 113 क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Thu, 20 May 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner declared 113 areas of the district as micro containment zones
पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिला के नगर परिषद पलवल व होडल तथा नगर पालिका हथीन और खंड पलवल, पृथला, होडल, बडौली, हसनपुर व हथीन के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 113 कोविड-19 पॉजीटिव केस मिलने पर संक्रमित व्यक्तियों के निवास स्थान की गलियों आदि संबंधित क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जारी आदेशानुसार वार्ड नंबर-1 गांव अगवानपुर, वार्ड नंबर-27 परशुराम कॉलोनी, वार्ड नंबर-2 नया गांव, वार्ड नंबर-4 कैलाश नगर, मोहन नगर, वार्ड नंबर-5 राजीव नगर, वार्ड नंबर-7 शमशाबाद, वार्ड नंबर-10 कुशलीपुर, वार्ड नंबर-11 राम नगर कॉलोनी, वार्ड नंबर-12 बाली नगर, वार्ड नंबर-13 न्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर-14 न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी, वार्ड नंबर-15 सल्लागढ़, वार्ड नंबर-19 कल्याण एन्कलेव प्रकाश विहार, कमेटी चौक, नजदीक जंगेश्वर मंदिर, नजदीक मीट मार्किट पुराना सोहना रोड, वार्ड नंबर-20 श्याम नगर, वार्ड नंबर-24 पंचवटी कॉलोनी, ओमेक्स सिटी, सिविल लाइन, खेल कला मौहल्ला, वार्ड नंबर-31 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड नंबर-13 हथीन, गांव रीबड, जैनपुर, मंडकोला, कलसाडा, हथीन, घर्रोट, गहलब, अमरपुर, बडौली, खेडला, पेलक, अमरौली, टीकरी गुर्जर, मीसा, सोलडा, भोलडा, रसूलपुर, छज्जूनगर, बाता, सिहोल, थंथरी, गौडोता चौक होडल, अग्रवाल कॉलोनी, बहीन, कोंडल, नागलजाट, हसनपुर, लिखी, भिडूकी, आलीमेव, धतीर, गदपुरी, सहराला, पृथला, अल्लीका, स्यारौली, अहरवां, पिंगोर, बामनीखेड़ा, गौडोता में कोविड-19 पॉजीटिव केस मिलने पर संक्रमित व्यक्तियों के निवास स्थान की गलियों आदि संबंधित क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

इन माइक्रो कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम पलवल व एसडीएम होडल कंटेनमेंट प्लान (स्वास्थ्य विभाग) के प्रोटोकॉल के अनुसार 8सभी आवश्यक हिदायतों का सख्ती से अनुपालना करवाना सुनिश्चित करेंगे। जिला कंटेनमेंट प्लान के प्रोटोकॉल के अनुसार इन क्षेत्रों में आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है। साथ ही कोविड-19 संक्रमण से क्षेत्रवासियों के बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed