फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The crop kept burning... the fire brigade reached by crawling, the farmers fell after gasping

जलती रही फसल...रेंगकर पहुंचीं दमकल, गश खाकर गिरे किसान

Sun, 03 Apr 2022 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
The crop kept burning... the fire brigade reached by crawling, the farmers fell after gasping
होडल के गांव सौंदहद में खेत में लगी आग - फोटो : Palwal
होडल। गांव सौंदहद के जंगल में गेहूं की फसल में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक किसानों ने ट्यूबवेल से पानी डालकर आग को बढ़ने से रोक लिया था। हालांकि, करीब 16 एकड़ फसल जल गई है। किसानों का आरोप है कि सूचना के आधे घंटे बाद दमकल रेंगते हुए पहुंची, जबकि घटनास्थल से लगभग चार किमी दूरी पर ही फायर स्टेशन है। कुछ किसान जलती फसल को देखकर गश खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन

ग्रामीण सुभाष, रघुवीर, श्रीराम, दलबीर, ओमप्रकाश, दुलीचंद, संतराम, रूपबती और सुखबीरी आदि की फसल नष्ट हो गई। गांव के किसान नेता अरुण जेलदार ने बताया कि रविवार दोपहर अचानक खेतों में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बढ़ती आग को देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना मुंडकटी पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने ट्यूबवेल से पानी डालकर आग को बढ़ने से रोक लिया था। वहीं खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलती देखकर किसानों के आंसू थम नहीं रहे थे। कुछ किसान जलती फसल को देखकर गश खाकर गिर पड़े। घटना के समय मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें संभाला और उन्हें सांत्वना दी। किसानों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed