फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The cousin had strangled the young woman

चचेरे भाई ने ही गला रेतकर की थी युवती की हत्या

Sun, 21 Mar 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The cousin had strangled the young woman
पलवल। गांव बड़ौली में शनिवार देर शाम 17 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या करने का आरोप उसके चचेरे भाई पर लगा है। चांदहट थाना पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव लेने से इंकार कर दिया। डीएसपी यशपाल खटाना ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चांदहट थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ के अनुसार गांव बड़ौली निवासी भतेरी देवी ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि उसके पति पूरण की मौत हो चुकी है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है व चौथी 17 वर्षीय बेटी शिवानी गांव के ही सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। शनिवार शाम जब दुकान पर थी, तो घर से रोने की आवाज सुनाई दी। दुकान बंद कर एक युवक के साथ घर पहुंची तो वहां से अपने देवर के लड़के सतबीर को भागते देखा। अंदर आंगन में शिवानी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके हाथ में रोटी का टुकड़ा था और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया हुआ था। पुलिस ने देर रात शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया और रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए शव लेने से इंकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएसपी यशपाल खटाना ने उन्हें समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

वर्जन-
हत्या के आरोपी सतबीर को हिरासत में ले लिया गया है। शिवानी सतबीर की चचेरी बहन थी। सतबीर और शिवानी की मां सगी बहनें व पिता सगे भाई थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। - यशपाल खटाना, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed