फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The court will be on the last Sunday of every month , will be present all the IO

हर माह के आखिरी रविवार को लगाया जाएगा दरबार, मौजूद रहेंगे सभी आईओ

Tue, 31 May 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 31 May 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
The court will be on the last Sunday of every month , will be present all the IO
पुल‌िस अफसर - फोटो : file photo

जिला पुलिस ने डीजीपी केपी सिंह के निर्देशानुसार एक ऐसी योजना शुरू की है जिससे कि फरियादियों को कहीं भटकना नहीं पडेगा। उन्हें अपने केस का स्टेटस (ताजा हालात) की जानकारी देने के लिए दरबार लगाया जाएगा। जिसके तहत निश्चित दिन संबंधित थाने के डीएसपी से शिकायत करने वाला शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की प्रगति रिपोर्ट जान सकता है। 

विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एसपी राजेश दुग्गल की अगुवाई में पुलिस विभाग ने रविवार से अपना स्टेटस जानों कार्यक्रम की शुरूआत कर दी। रविवार को डीएसपी मुख्यालय मनीष सहगल ने पुलिस थाना कैंप में इस कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर एसएचओ रविन्द्र कुमार भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले दिन गांव काशीपुर से आए शिकायतकर्ता गंगाधर को उनके द्वारा की गई शिकायत के बारे में पूरी जानकारी दी गई। गंगाधर ने लडाई-झगडे से संबंधित शिकायत पुलिस को दी थी। मामले की जांच कर रहे आईओ के समक्ष की गई बातचीत से शिकायतकर्ता ने अपनी संतुष्टि प्रकट की। इसके अलावा न्यू एक्सटेंशन कालोनी निवासी शिकायतकर्ता भगत को भी उनकी शिकायत से संबंधित कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी दी गई। न्यू कॉलोनी में रेडीमेड़ कपड़ों का शोरूम करने वाले गोल्डी मल्होत्रा नें भी अपने शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले की प्रगति रिपोर्ट जानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
-पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार का कार्यक्रम शुरू करना आम आदमी के लिए बहुत फायदमेंद साबित होगा। अपनी शिकायत पर जानकारी के लिए शिकायतकर्ता को कई बार भटकना पडता था। अब उन्हें डीएसपी स्तर के अधिकारी के माध्यम से अपने मामले की स्टेटस रिर्पोट मिल जाएगी। इसके अलावा शिकायतकर्ता आईओ (जांच अधिकारी) से जवाब तलबी भी कर सकेगा।
-राजीव कत्याल, अधिवक्ता।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed