फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The city lit up with the light of faith, Diwali and Govardhan festival celebrated with gaiety in the district

आस्था की रोशनी से जगमगाया शहर, जिले में हर्षोल्लास से मना दिवाली और गोवर्धन पर्व

Fri, 05 Nov 2021 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
The city lit up with the light of faith, Diwali and Govardhan festival celebrated with gaiety in the district
पलवल में दिवाली पर लक्ष्मी की पूजा करते हुए - फोटो : Palwal
पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को दिवाली का पर्व मनाया गया। वहीं शुक्रवार को गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। दिवाली पर घर-घर में मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। पूरा जिला रंगीन लाइटों की रोशनी में नहाया रहा। गोवर्धन पर्व पर गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई गई और शाम के समय पूजन किया गया। दिवाली पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को उपहार व मिठाइयां देकर शुभकामनाएं दीं, वहीं एनजीटी की रोक के बावजूद पूरे जिले में जमकर आतिशबाजी की गई। देर रात तक आतिशबाजी होती रही। आसमान में पटाखों की आवाज व उनसे निकली रोशनी ने दिवाली पर चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र में दिवाली पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाएं घरों में साफ-सफाई में लगी रहीं और पुरुष अपने मित्रों व रिश्तेदारों के यहां दिवाली के उपहार देने में व्यस्त रहे। घरों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया। देर शाम पूजन किया गया और फिर बच्चों व युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। पलवल जिले में देर रात तक आतिशबाजी होती रही और एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं।
विज्ञापन

कृष्ण की लीलाओं पर आधारित लोकगीत गाए
जिले में शुक्रवार को गोवर्धन पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। गांवों के साथ शहरों में भी पर्व पर महिलाओं ने उत्साह के साथ गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। बड़े-बड़े मंदिरों पर भी गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीण महिलाओं ने सुबह स्नान करने के बाद घर के आंगन को गोबर से लेपकर साफ-सफाई की। शाम को करीब चार बजे महिलाओं ने आंगन में गोवर्धन भगवान की आकृति बनानी शुरू की। गोवर्धन की आकृति बनाते समय महिलाओं ने भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित लोकगीत भी गाए। गोवर्धन की आकृति बनाने में हल्दी, आटा आदि अन्य पूजन सामग्री का भी इस्तेमाल किया गया। इसमें सीकें लगाकर रुई भी लगाई गई। आंगन में गोबर की 20 गोल टिकिया भी बनाई गईं, जिन पर आला, हल्दी आदि लगाई गई। घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर लाल रंग की सेलखड़ी से प्राचीन परंपरा के अनुसार देवी-देवताओं के कुछ चिन्ह अंकित किए गए। अंधेरा होने के बाद गोवर्धन की पूजा-अर्चना के बाद दीये भी जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होडल में धूमधाम से मनाया दीपावली का त्यौहार
होडल। दिवाली पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों को दीपों से सजाया। दिन के समय लोगों ने अपने सगे-संबंधियों व मित्रों को मिठाई देकर दिवाली की बधाई दी। वहीं, शाम को गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। दिवाली पर्व को लेकर लोगों में पिछले कई दिनों से काफी उत्साह था। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ था। दिवाली के दिन बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। पर्व को लेकर मेन बाजार, गांधी चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, जूलरी बाजार, रेलवे रोड, हसनपुर चौक में भारी भीड़ देखने को मिली। इसके साथ-साथ लोगों में उत्साह सा दिखाई दिया।
जिला प्रशासन के आदेशों के तहत दिवाली पर पटाखों के स्टॉल नहीं लगाए गए थे। दुकानों पर चोरी-छिपे ही पटाखे बेचे गए। शहर के सभी प्रमुख बाजारों में पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।

शहीदों के नाम पर जलाए दीप
पलवल की हूडा सेक्टर दो स्थित आशियाना सोसाइटी में दिवाली पर शहीदों के नाम दीप जलाए गए। दीप समाजसेवी व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में जलाए गए। इस अवसर पर मुकुल जैन, किशन चंद गर्ग, विवेक गुप्ता, नीतू गर्ग, अंशुल सिंगला, धीरज गर्ग, जितेंद्र जाखड़, जितिन गर्ग सीए, दिव्यतांग तायल, शुभम गर्ग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed