फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The city is getting discolored in the race to shine politics

सियासत चमकाने की होड़ में बदरंग हो रहा शहर

Sun, 05 Jun 2022 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
The city is getting discolored in the race to shine politics
हुडा चौक पर जैन समाज के स्तंभ पर चारों तरफ लगाए गए चुनाव प्रचार से संबंधित पोस्टर - फोटो : Palwal
पलवल। नगर परिषद के चेयरमैन और पार्षद पदों के लिए 19 जून को होने वाले चुनावों की प्रक्रिया शुरू होते ही पूरा शहर राजनीतिक दलों तथा निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के होर्डिंग और पोस्टरों ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। हर चौराहे, सार्वजनिक स्थानों, सरकारी-निजी भवनों, दीवारों पर पोस्टर ही पोस्टर नजर आ रहे हैं। वहीं, बिजली के खंभों और पेड़ों के ऊपर तथा हूडा चौक से लेकर आगरा चौक तक बनाए गए एलिवेटिड पुल के नीचे खंभों पर भी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के प्रचार संबंधित पोस्टर लगे हैं। चुनाव अधिकारी द्वारा पोस्टर व होर्डिंग के लिए जगह सुनिश्चित करने के बावजूद पूरा शहर इनसे अटा पड़ा है। इस तरफ अब तक नगर परिषद अधिकारियों और प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार भी चुनाव अधिकारी के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उम्मीदवार अपनी मनमर्जी से पोस्टर और होर्डिंग जगह-जगह लगाकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने ये स्थान किए हैं सुनिश्चित
पोस्टर और होर्डिंग लगाने के लिए चुनाव अधिकारी वैशाली सिंह ने आगरा चौक के पास भारतीय स्टेट बैंक के बाहर पार्किंग, लाला लाजपत राय पार्क प्रवेश द्वार, सिटी पुलिस स्टेशन के पास चहारदीवारी, फायर ब्रिगेड स्टेशन के बाहर, मीनार गेट से निकलने वाले यूनिपोल, बूस्टिंग स्टेशन की दीवार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एंट्री प्वाइंट, हुडा सेक्टर-2 एंट्री पॉइंट के बाएं व दाएं ओर, हुडा चौक पुराने जीटी रोड एनएच-2, अलालपुर चौक के पास, बस स्टैंड चौक के पास, अलीगढ़ चौक के पास, रसूलपुर चौक के पास, बिजली बोर्ड के बाहर सीमा दीवार, लघु सचिवालय पार्किंग क्षेत्र, सिविल अस्पताल के पास, रेलवे स्टेशन के पास, हुडा चौक नजदीक एनएच-2 तथा पुराना जीटी रोड जंक्शन, बस स्टैंड की बाहर की दीवार, अलीगढ़ चौक, आगरा चौक, लघु सचिवालय नजदीक गांव कुसलीपुर, सोहना रोड नागरिक अस्पताल के पास, पुराने कोर्ट परिसर के बाहर (सुधार के लिए मौजूदा), सिटी पुलिस स्टेशन के पास (सुधार के लिए मौजूदा), बस स्टैंड के पास, ताऊ देवीलाल पार्क के पीछे (सुधार के लिए मौजूदा) आदि स्थान सुनिश्चित किए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद को 10 रुपये वर्ग फीट के हिसाब से देना होगा शुल्क
रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) वैशाली सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों को चुनाव प्रचार हेतु होर्डिंग/बैनर आदि लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर होर्डिंग/बैनर आदि लगाने के लिए 10 रुपये वर्ग फीट की दर से रेट निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद पलवल के आम चुनाव के मद्देनजर होर्डिंग और बैनर आदि लगाने की स्वीकृति नगर परिषद पलवल कार्यालय में निर्धारित शुल्क जमा कराने उपरांत ली जा सकती है। यदि किसी प्रत्याशी द्वारा निर्धारित किए गए स्थानों के अलावा नगर परिषद पलवल सीमाक्षेत्र में किसी अन्य स्थानों पर होर्डिंग और बैनर आदि लगाए जाते हैं तो आदर्श आचार संहिता नियमावली के अनुसार संबंधित प्रत्याशी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed