फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The car driver dragged the traffic officer for 200 meters.

Palwal News: कार चालक ने ट्रैफिक कर्मचारी को दो सौ मीटर तक घसीटा

Fri, 03 Oct 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 03 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The car driver dragged the traffic officer for 200 meters.
ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के मामले में आरोपी को इस गाडी में ले जाते हुए पुलिस कर्मचारी
ई-रिक्शा से जाकर भिड़ी कार, चालक गिरफ्तार, कार जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। नेशनल हाईवे पर पर एक कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को करीब 200 मीटर तक घसीटा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कार चालक को गाड़ी साइड में हटाने को कहा था, इसपर चालक वीडियो बनाने लगा। कर्मचारी जब कार की खिड़की से मोबाइल लेने लगा तो चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी। ट्रैफिक कर्मी कार की खिड़की में लटककर 200 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। पुलिसकर्मी ने अपनी जान को जोखिम में डालकर कार चालक पर काबू पा लिया। इस दौरान गाड़ी ई-रिक्शा से जा भिड़ी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी एसपीओ की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की सुबह वह हसनपुर चौक पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान चौक स्थित दुकानदार ने सड़क पर कार को खड़ा किया हुआ था। ट्रैफिक में तैनात एसपीओ महेश कुमार ने कार चालक को कार को हटाने को बोला तो युवक ने कार हटाने से मना कर दिया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक कर्मचारी ने मोबाइल फोन को कार की खिड़की से लेकिन की कोशिश की तो हर्ष नामक युवक ने गाड़ी चला दी। पुलिस कर्मचारियों ने उसे रुकवाने की कोशिश की लेकिन युवक नहीं माना और पुलिस कर्मचारियों को लगभग 200 मीटर तक घसीटकर ले गया। आसपास के लोगों ने कार सवार को रुकवाने की कोशिश लेकिन युवक गाड़ी दौड़ाने लगा। इस दौरान कार ई-रिक्शा से जा भिड़ी। घटना स्थल के आसपास लोगों ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी हर्ष को काबू कर कार को कब्जे में ले लिया। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा इस मामले में शिकायत के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed