फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Temple resonated with the chants of Maa Shailputri

मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर

Thu, 07 Oct 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Temple resonated with the chants of Maa Shailputri
पलवल। शारदीय नवरात्र के शुरू होते बृहस्पतिवार को मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। पहले दिन मंदिरों में मां शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मां शैलपुत्री के जयकारों से मंदिर गूंजने लगे। भक्तों ने घरों में घट स्थापना कर मां की विधि-विधान से आराधना की। शहर में सबसे अधिक भीड़ कमेटी चौक स्थित देवी मंदिर में नजर आई। सुबह से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। मंदिरों के बाहर फूलों और पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई रहीं। मंदिरों में देवी मां का विशेष शृंगार किया गया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर में मां शैलपुत्री की कथा सुन व्रत का शुभारंभ किया। महिलाओं ने भजन गाए तथा संकीर्तन कर नृत्य भी किया।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही शहर के मंदिर जंगेश्वर मंदिर, कामेश्वर मंदिर, पंचोवन पंचवटी मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, भूरागिरी, खोंटा मंदिर, श्रीलक्ष्मी नारायरण मंदिर के अलावा गांवों में स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचाना शुरू हो गया था। लोगों ने मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए पूजा-अर्चना की। नवरात्र पर कोई घटना न घटे इसके लिए मंदिरों में पुलिस द्वारा सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है। मंदिरों में श्रद्धालु सोनिया, सोनम, राधा शुक्ला ने बताया कि नवरात्र में पूरे नौ दिन तक माता की पूजा की जाती है। घर में भी हमारे यहां पूजा होती है। उसके बाद मंदिर में भी देवी मां की पूजा कर परिवार में सुख, समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन

भगवती दुर्गा का पहला स्वरूप शैलपुत्री का है। उन्हें पार्वती का स्वरूप भी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि देवी के इस रूप ने ही शिव की कठोर तपस्या की थी और इनके दर्शन मात्र से वैवाहिक कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय भारद्वाज, महंत, देवी माता मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed