फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Teacher harrashed girl student

शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़, अश्लील मेसेज भेजने का आरोप

Mon, 08 Jul 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teacher harrashed girl student
शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़, अश्लील मेसेज भेजने का आरोप
विज्ञापन

पलवल। नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने और मोबाइल फोन पर अश्लील मेसेज भेजने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस को इसकी शिकायत दे दी गई है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला थाने में एएसआई के पद पर कार्यरत प्रवीण के अनुसार एक गांव निवासी छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने गांव के स्कूल से आठवीं कक्षा पास करने के बाद नजदीक के गांव कीलड़कियों के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दाखिला लिया। दाखिल लेने के बाद जिस स्कूल से उसने आठवीं कक्षा पास की थी उस स्कूल के एक अध्यापक ने उसे मोबाइल फोन दिया। जिसके बाद अध्यापक उसे फोन पर कॉल कर बुलाता और उसके साथ अश्लील हरकतें करता। छात्रा का आरोप है कि अध्यापक फोन पर उसे अश्लील मेसेज भेजता और गंदी बातें भी करता है। इसके अलावा जब वह आठवीं कक्षा में थी तभी से अध्यापक उसे गंदे तरीके से स्पर्श करता था। अध्यापक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और छात्रा के परिजनों ने मामले की शिकायत सोमवार को महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान लिए जा रहे हैं और फोन की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed