फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   teacher faclated

गुरुओं को शिष्यों ने किया सम्मानित

Tue, 16 Jul 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
teacher faclated
गुरुओं को शिष्यों ने किया सम्मानित
विज्ञापन

पलवल। गुरु पूर्णिमा का पर्व पलवल जिले में मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शिष्यों ने अपने गुरुजनों की पूजा अर्चना की व उपहार देकर सम्मानित किया। मंदिरों में विशेष आयोजन तथा भंडारे भी किए गए। विशेष कथा व पाठ भी किए गए। इस मौके पर मिठाई व फल तथा फूलों की दुकानों पर भीड़-भाड़ भी दिखी। पचोवन मंदिर परिसर में बने हुए खाटू श्याम मंदिर भवन में पूरे दिन भजन-कीर्तन चलता रहा। महिलाएं भजनों पर नृत्य करती रहीं तथा हजारों शिष्य महंत कामता दास महाराज व ऋषिदास महाराज की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें भेंट-पूजा देकर सम्मानित किया। महंत कामता दास व ऋषि महाराज से सैकड़ों शिष्यों ने गुरु दीक्षा भी ली।
वहीं अन्य मंदिरों, थाईं मोहल्ला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में महंत धरनीधराचार्य, तुहीराम कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आचार्य परमानंद शास्त्री का भी उनके शिष्यों ने भेंट व उपहार देकर सम्मानित किया तथा लोगों ने गुरु दीक्षा ली। मंदिरों के अलावा जगह-जगह गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों में भी शिक्षकों को उनके शिष्यों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं जगह-जगह लोगों ने सड़कों पर भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भंडारे लगाए तथा प्रसाद वितरित किए।
विज्ञापन

वहीं हथीन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर में जगह जगह भंडारों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने कहीं सब्जी-पूड़ी तो कहीं हलवा का प्रसाद वितरण किया। वहीं दूसरी तरफ वार्ड नंबर 6 स्थित प्राचीन बांकेबिहारी मंदिर में पंडित जोगेंद्र प्रसाद ने भक्तजनों को गुरू की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर भक्तों ने अपने गुरुओं का चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया व उन्हें अपनी श्रद्धानुसार उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed