फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Taxi crashes in fog, eight girls including two boys injured

Palwal News: कोहरा में दुर्घटनाग्रस्त हुई टैक्सी, दो छात्र सहित आठ छात्राएं घायल

Wed, 31 Jan 2024 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Taxi crashes in fog, eight girls including two boys injured
फोटो 11 में है।
विज्ञापन

कैप्शन: केएमपी पर दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी

- रेंग-रेंग कर चले वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में बुधवार को एक बार फिर से बहुत अधिक कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण बुधवार को केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एमिटी विश्वविद्यालय के छात्र-छत्राओं को लेकर जा रही टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह किसी अन्य वाहन से टकरा गई। इससे टैक्सी में सवार दो छात्र सहित आठ छात्राएं घायल हो गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार एक टैक्सी मानेसर (गुरुग्राम) एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए छात्राओं को लेकर जा रही थी। जब टैक्सी केएमपी पर पहुंची तो कोहरा अधिक होने के कारण किसी वाहन से टकरा गई। जिससे उसमें सवार छात्र-छात्राएं घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर छात्राओं के परिजन व पुलिस पहुंच गई, लेकिन गनीमत यह रही की दुर्घटना में छात्राओं को ज्यादा चोट नहीं आई। बाद में उपचार के बाद परिजन छात्राओं को वापस घर ले गए। इस संबंध में अभी तक किसी भी तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। इसके अलावा केएमपी एक्सप्रेसवे पर धुंध अधिक होने के कारण् एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक को मामूली चोटें बताई गई हैं। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

रेंग-रेंग कर चले वाहन
बुधवार को जिले में कोहरा इतना अधिक था कि राजमार्ग व केएमपी और केजीपी पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। कोहरा इतना अधिक था कि 10 फुट की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सबसे अधिक कोहरा ग्रामीण क्षेत्रों में छाया रहा। दोपहर करीब 12 बजे कोहरा छटा, तब जाकर कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए। कोहरे के कारण दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि अभी 3 फरवरी तक कोहरे और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed