फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Tagore's Divya and KCM's Kirti jointly topped the district

टैगोर की दिव्या और केसीएम की कीर्ति ने संयुक्त रूप से किया जिला टॉप

Tue, 03 Aug 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tagore's Divya and KCM's Kirti jointly topped the district
दिव्या दीक्षित टैगोर स्कूल - फोटो : Palwal
पलवल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। पलवल जिले में इस बार परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। टैगोर स्कूल की छात्रा दिव्या दीक्षित और केसीएम स्कूल की कीर्ति ने 99.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में संयुक्त रूप से टॉप किया। जबकि, धर्म पब्लिक स्कूल की छात्रा कसक गुलाटी ने 99.2 फीसदी अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। केसीएम स्कूल की शैलेंद्री ने 99 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 10वीं में कोई भी बच्चा फेल नहीं हुआ है। हालांकि, बोर्ड द्वारा जिले की टॉप टेन सूची जारी नहीं की गई है। क्योंकि, परिणाम इस बार पिछले तीन साल के प्रदर्शन के आधार पर घोषित किया गया। इसके अलावा मूल्यांकन के आधार पर भी परिणाम घोषित किया गया है। मूल्यांकन में 20 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षा, 10 फीसदी अंक यूनिट टेेस्ट, 30 फीसदी छमाही परीक्षा तथा 40 फीसदी प्री-बोर्ड परीक्षा के आधार पर तय किए गए हैं।
विज्ञापन

धर्म पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। स्कूल की छात्रा कसक गुलाटी ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा रश्मि ने 98. 8 फीसदी अंक लाकर स्कूल में दूसरा तथा गीतांजलि व श्रेया खंडेलवाल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने 95 फीसदी तथा 50 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल, प्रधानाचार्या ज्योति डंग तथा समन्वयक विकास साध ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। पवन अग्रवाल ने बताया कि इन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल आलापुर के 12 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त किए। स्नेहा और राहुल ने 96 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हनी ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा तथा अरुण ने 93.60 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशाखा शर्मा ने 92.20, प्रमोद, हर्षिता, दिव्या ने 91.4, भावना ने 90.40, खुशबू ,चंचल ने 90.20 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के चेयरमैन एम एस दहिया, निदेशक ज्योति दहिया, प्रिंसिपल भगत सिंह ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 विद्यार्थियों को 95 फीसदी से अधिक अंक
टैगोर स्कूल की छात्रा आरती जाखड़ ने 97.8 और उर्वशी सहरावत ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल की निदेशक मनोरमा अरोड़ा ने बताया कि स्कूल के 204 विद्यार्थियों में से 24 विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 57 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी तथा 74 बच्चों ने 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

होडल में भी परिणाम रहा बेहतर
सीबीएसई बोर्ड के दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने आईएएस और इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की भावना व्यक्त की। स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि 32 बच्चों 10वीं की परीक्षा दी थी। इसमें से छात्रा निधि सौरोत ने 99.2 फीसदी, उज्ज्वल सौरोत ने 97.8, पलक जैन ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम में 10 छात्रों ने 90 फीसदी तथा 19 छात्रों ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल प्रबंधक पवन अग्रवाल , श्रीराम अग्रवाल ने परीक्षा में बेहतर परिणाम आने पर सभी अध्यापकों, छात्रों व अभिभावकों को बधाई दी है । छात्रा निधि सौरोतका कहना है कि वह आगे पढ़ाई करने के बाद आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। जबकि, छात्र उज्जवल सिंह इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed