{"_id":"68dd6b3547409f3c28041246","slug":"surveillance-system-will-be-installed-in-the-city-palwal-news-c-24-1-gr11004-118250-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शहर में लगेगा सर्विलांस सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शहर में लगेगा सर्विलांस सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
Wed, 01 Oct 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को सुरक्षित और आधुनिक वातावरण उपलब्ध कराना लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नगर परिषद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए अत्याधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम स्थापित किया जाएगा। नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को एक सुरक्षित और आधुनिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सुरक्षित नगर, सशक्त हरियाणा की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
चेयरमैन डॉ. यशपाल ने कहा कि इस व्यवस्था से शहर में तकनीकी मानकों की एकरूपता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही अपराध, असामाजिक गतिविधियों और अव्यवस्था पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। इससे पुलिस और प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद पलवल द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह आधुनिक तकनीक से लैस कैमरे वास्तविक समय में निगरानी की सुविधा देंगे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।
डॉ. यशपाल ने आगे कहा कि इस प्रणाली को भविष्य में एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) से जोड़ा जाएगा। इसके बाद पूरे शहर की निगरानी केंद्रीकृत मंच पर संभव हो सकेगी। जिससे सुरक्षा और प्रशासनिक नियंत्रण और अधिक प्रभावी हो जाएगा।