फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Superintendent of police made aware

Palwal News: पुलिस अधीक्षक ने किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Superintendent of police made aware
पलवल। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने साइबर ठगी के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी, ईडी या सीबीआई अधिकारी बनकर ऑनलाइन माध्यम से रुपयों की मांग करता है तो वह साइबर ठग हो सकता है। क्योंकि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से रुपयों की मांग नहीं करता है। यदि कोई ऐसा कर रहा है तो निश्चित तौर पर वह साइबर अपराधी है जो आपको साइबर अपराध का शिकार बनाना चाहता है। ऐसे में जरूरी है कि आमजन सावधान रहें और अनजान व्यक्ति की बातों में आकर रुपयों को ट्रांसफर न करें। वहीं, जिले में नदी, नहर और तालाबों में नहाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने सोमवार को विशेष एडवाइजरी जारी की। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में देश और प्रदेश में इस कारण कई दुखद हादसे हुए हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमित गश्त के दौरान अपने क्षेत्रों में स्थित नहरों, तालाबों और नदी किनारों की निगरानी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed