{"_id":"6a722967e91a9e60670a23dc","slug":"sundh-village-to-get-relief-from-the-monkey-menace-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114248-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सूंध गांव को बंदरों के आतंक से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सूंध गांव को बंदरों के आतंक से मिलेगी निजात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। सूंध में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। गांव की सरपंच पूनम देवी ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और रविवार से विशेष अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाएगा।
पिछले कुछ समय से गांव में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। बंदर घरों की छतों पर तोड़फोड़ करने के साथ-साथ राह चलते लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में बंदरों ने गांव के दो बुजुर्गों को घायल कर दिया। शनिवार को बुजुर्ग महिला सुनेहरा देवी और सोमवार को रामनाथ प्रजापति बंदरों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में भय का माहौल है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घर से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं और खेती-बाड़ी के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। सरपंच ने बताया कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से संपर्क कर बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रविवार से विशेषज्ञ टीम गांव पहुंचकर अभियान शुरू करेगी।