फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Suicide by jumping on railway track for not sending wife

पत्नी को नहीं भेजने पर रेलवे ट्रैक पर कूदकर की खुदकुशी

Sun, 06 Feb 2022 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Suicide by jumping on railway track for not sending wife
पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद परिजन। - फोटो : Palwal
पलवल। ससुरालवालों ने पत्नी को साथ नहीं भेजा तो नई बस्सी इस्लामाबाद निवासी सुरेंद्र ने रेलवे ट्रैक पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई थी। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सास, ससुर और चार सालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जीआरपी में कार्यरत सब इंस्पेक्टर धनीराम के अनुसार, नई बस्सी इस्लामाबाद निवासी लेखराज ने शिकायत दी है कि उसका 35 वर्षीय बेटा सुरेंद्र उर्फ भोला मेहनत मजदूरी करता था। वर्ष 2006 में सुरेंद्र की शादी मोहन नगर निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद सुरेंद्र के तीन बच्चे हुए। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में झगड़े होने लगे। सुरेंद्र की पत्नी और उसके परिजन उस पर ज्यादा पैसे कमाने का दबाव बनाते थे, जिसके कारण वह झगड़ा कर अपने मायके में रह रही थी। वह दो बच्चों को भी सुरेंद्र के पास छोड़ गई। शनिवार को सुरेंद्र अपनी पत्नी को लेने मायके गया तो उसकी सास, ससुर व चारों सालों ने बुरा भला कहा और पत्नी को नहीं भेजा। परेशान होकर सुरेंद्र ने रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed