{"_id":"573c491d4f1c1b5b26ac8010","slug":"sucking-hot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरमी कर रही बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरमी कर रही बेहाल
palwal
Updated Wed, 18 May 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
हाय गरमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। हर आदमी गरमी से परेशान दिख रहा है। वहीं बिजली कटौती भी इस गरमी में लोगों की परेशानी को बड़ा रही है। मंगलवार को दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं और तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। लू व धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
बाजार सूने दिखाई पड़े और सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया।
गर्मी का आलम यह है कि सुबह 9 बजे ही सूर्य देव अपना रौद्र रुप दिखाना शुरू कर देते हैं। दिन चढ़ते चढ़ते पारा भी बढ़ने लगता है
बाजार व राजमार्ग सब वीरान :
-एनएच-2 हमेशा सरपट निकलने वाले वाहनों से व्यस्त नजर आता था वहीं बस अड्डा, किठवाड़ी, रसूलपुर व आगरा चौक पर तो वाहनों की अधिकता से अक्सर जाम लगा रहता था लेकिन गर्मी में वाहन सड़कों से गायब हो गए हैं। बाजारों में भी गरमी के कारण इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार सुबह सात बजे खुल जाता है और इन दिनों 11 बजे तक ही ग्राहक रहते हैं। उसके बाद बाजार में सन्नाटा पसर जाता है फिर शाम को साढ़े पांच बजे के बाद ही ग्राहकों के दर्शन होते हैं। गर्मी के इस मौसम में कारोबार प्रभावित हो रहा है।
-योगेंद्र सीकरी, सिटी कलेक्शन, जवाहर नगर कैंप।
-गर्मी ने व्यापार पर असर डाला है। ग्राहक अब इक्का-दुक्का ही नजर आ रहे हैं। जिसके चलते धंधे चौपट हो रहे हैं। रोजमर्रा के तकादे निपटाने भी मुश्किल पड़ रहे हैं।
-सुरेंद्र पाल, नॉन स्टापर शॉपर, डिर्पाटमेंटल स्टोर।
-अभी एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। अगले सप्ताह तक बरसात होने की संभावना जताई जी रही है। केरल की तरफ मानसून में देरी होने की वजह से भी गर्मी का प्रकोप अधिक है। पवन कुमार शर्मा, उपनिदेशक, कृषि विभाग व मौसम वैज्ञानिक।