Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Students participated in the Constitution Day event.

Palwal News: संविधान दिवस कार्यक्रम में छात्रों ने लिया भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Students participated in the Constitution Day event.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। मेरा युवा भारत, नूंह (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के सौजन्य से हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एचएलजी गवर्नमेंट कॉलेज के प्राचार्य शमशेर जी उपस्थित रहे, उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए संविधान और मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी तथा आग्रह किया कि युवा वर्ग अपने अधिकारों के उपयोग के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी समग्र रूप से पालन करें। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से यूथ आइकन के रूप में पधारे लोकेश भारद्वाज ने पीपीटी के माध्यम से संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों, संविधान निर्माण में लगे समय और समितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में 1500 मीटर एथलेटिक्स के खिलाड़ी फरमान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed