फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Strict action against black marketing of diesel and petrol

Palwal News: डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी पर सख्ती, अवैध स्टॉकिंग और बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Strict action against black marketing of diesel and petrol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। जिले में डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। बुधवार को जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाई स्पीड डीजल और पेट्रोल की अत्यधिक बिक्री और एक राज्य से दूसरे राज्य में होने वाली अवैध आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने बताया कि ईंधन की कालाबाजारी और अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह टीम नियमित रूप से निरीक्षण और जांच अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी और समय-समय पर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से लगती जिले की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर विशेष नाके भी स्थापित किए जाएंगे। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अवैध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे अनावश्यक रूप से बल्क में तेल खरीदने वालों की जानकारी प्रशासन को दें। किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार ही डीजल उपलब्ध कराया जाए और किसी अन्य व्यक्ति को नियमों के विपरीत बल्क में ईंधन न बेचा जाए। साथ ही इंधन की खपत और आपूर्ति संबंधी जानकारी नियमित रूप से प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए।


उपायुक्त ने आमजन से भी अफवाहों से दूर रहने और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करने की अपील की। बैठक में मौजूद पेट्रोल पंप संचालकों और इंडियन ऑयल के प्रतिनिधियों ने जिले में डीजल-पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारू आपूर्ति होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article