फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Stone pelting between two sides in mutual enmity

आपसी रंजिश में दो पक्षों में हुआ पथराव

Sat, 15 Jan 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two sides in mutual enmity
होडल। हसनपुर के गांव पीरगढ़ी में शुक्रवार देर सांय किसी मामले को लेकर बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दोनों तरफ से फायरिंग भी की गईं। फायरिंग की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना प्रभारी मोहर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर वापस आ गए। शनिवार की सुबह फिर से दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव व फायरिंग शुरू हो गई, जिसकी जानकारी गांव के लोगों ने थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

बताया गया कि इस झगड़े में एक पक्ष के आमिर, आदिल और आबिद घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पीड़ितों को उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार गांव पीरगढ़ी निवासी खुर्शीद व महबूब के परिवार में किसी मामले को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार की दोपहर बाद आमिर अपने साथियों के साथ गांव में बने मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के रफीक, तेजी, शौकीन, अफसर व विक्की वहां पहुंच गए और क्रिकेट की पिच पर वॉलीबॉल का नेट लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और बाद में मामला शांत हो गया, लेकिन घटना की जानकारी जब दोनों पक्षों के परिजनों को मिली तो बीती देर सांय आपस में पथराव और फायरिंग हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि शनिवार की सुबह तक झगड़ा होता रहा। थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि किसी मामले को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। अभी इस मामले में किसी पक्ष की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

युवक से 14 बोतल शराब बरामद
होडल। थाना पुलिस ने गढ़ी रोड के निकट एक युवक के पास से 14 बोतल देसी एवं अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी रोहतास निवासी होडल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनूप सिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि गढ़ी रोड से एक युवक शराब लेकर निकलने वाला है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर होडल निवासी रोहतास को मौके पर काबू कर लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पासा से 14 बोतल देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed