फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Stolen electricity wires not replaced; irrigation affected.

Palwal News: चोरी हुए बिजली के तार नहीं लगे, सिंचाई प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Stolen electricity wires not replaced; irrigation affected.
बॉटम की फोटो
बहीन से आली मेव वाले जंगल की तरफ के तार दो माह पहले हुए थे चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बहीन। गांव बहीन से आली मेव वाले जंगल की तरफ की एग्रीकल्चर पावर (एपी) लाइन के खंभों से करीब दो महीने पहले तार की चोरी हो गई थी, जिसे अब तक नहीं जोड़ा गया है। किसानों का कहना है कि फसल बोआई का समय आ गया है और लाइन चालू नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि तार चोरी होने के बाद से वे कई बार बिजली निगम के कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। किसानों के अनुसार, सरसों की बिजाई का समय चल रहा है। यदि जल्द बिजली लाइन नहीं जोड़ी गई तो सरसों की बोआई प्रभावित हो सकती है। वहीं, किसानों को गेहूं की फसल की बोआई को लेकर भी चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने बिजली निगम से जल्द से जल्द चोरी हुए तारों को दोबारा लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत

सरसों की फसल की बिजाई का समय हो गया है। मौसम गर्म होने के कारण नमी सूख गई है। यदि खेतों में पलेवा नहीं किया गया तो अंकुरण प्रभावित हो सकता है। - नरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई के लिए बिजली से चलने वाले ट्यूबवेल ही एकमात्र साधन हैं, क्योंकि यहां पानी काफी नीचे है। ट्रैक्टर से पंप सेट चलाकर सिंचाई करना महंगा पड़ता है। - जगदीश

बिजली लाइन कब तक जोड़ी जाएगी और आपूर्ति कब सुचारू होगी, यह पता करने के लिए कई बार बिजली निगम के कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। - टेकचंद

जैसे-जैसे समय बीत रहा है, किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यदि जल्द लाइन नहीं जोड़ी गई तो सरसों के साथ अन्य अनाज की बुवाई में भी दिक्कत होगी। - अजय

वर्जन
तार चोरी होने की सूचना विभाग को पहले ही दी जा चुकी है। दोबारा लगाने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। हिसार से मंजूरी मिलते ही तार जोड़कर लाइन चालू कर दी जाएगी। - कुंज बिहारी, जूनियर इंजीनियर, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम

बॉटम की फोटो

बॉटम की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article