फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Starting today, food will be available for 10 rupees in the grain market

आज से अनाज मंडी में मिलेगा 10 रुपये में भरपेट भोजन

Thu, 15 Oct 2020 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Starting today, food will be available for 10 rupees in the grain market
होडल। अब अनाज मंडी में किसानों और मजदूरों को 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। एचडीएफसी बैंक, कृषि विपणन बोर्ड व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संयुक्त रूप अटल किसान-मजदूर भोजनालय शुरू किया गया है। शुक्रवार को एसडीएम संदीप अग्रवाल इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता आरएस देशवाल ने बताया कि इसके शुरू होने के बाद मंडी में काम करने वाले मजदूरों व वहां आने वाले किसानों को फायदा मिलेगा। मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय के नीचे बंद पड़े किसान विश्राम गृह में इस भोजनालय का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

रोजाना तैयार होगा 300 प्लेट भोजन
जिला कार्यक्रम अधिकारी मजलिस खान ने बताया कि भोजनालय में रोजाना करीब 300 प्लेट भोजन तैयार होगा। प्रत्येक प्लेट पर 25 रुपये खर्च निर्धारित किया गया है। इसमें 10 रुपये एचडीएफसी बैंक व 15 रुपये हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भुगतान करेगा। खाने की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी होगी
भोजनालय में अंदर सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे और जो लोग यहां खाना खाएंगे, उनकी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। ऐसे में कोई बाहरी व्यक्ति यहां के खाने का लाभ नहीं उठा सकेगा।

वर्जन-
हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड सब डिवीजन कार्यालय ने नीचे इस भोजनालय का निर्माण किया गया है। यहां मजदूरों और किसानों को चार रोटी, एक दाल और मौसमी सब्जी के साथ चावल भी मिलेगा। प्रत्येक प्लेट का रेट 10 रुपये निर्धारित किया गया है। - दीपक कुमार, सचिव मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed