फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sports Department released annual sports calendar

खेल विभाग ने जारी किया वार्षिक खेल कैलेंडर

Fri, 02 Apr 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sports Department released annual sports calendar
पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि जिले में खेलों के प्रति अधिक से अधिक युवाओं की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से खेल विभाग की ओर से वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसके अनुसार वर्ष भर जो खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें तैराकी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, फुटबॉल, योगा, एथलेटिक्स, वॉलीबाल, क्रिकेट, लॉन टेनिंस, कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वहीं महिलाओं की एथलेटिक्स, खो-खो व कबड्डी के खेल शामिल हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला खेल परिषद की बैठक में बताया कि आज हरियाणा भारत में खेल हब प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है। पलवल जिले को खेलों में आगे लाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल परिषद की बैठक में इस वित्त वर्ष में खेल कैलेंडर के अनुसार जो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, उसके आयोजन के संबंध में उपायुक्त ने दिशा-निर्देश दिए। जिला खेल अधिकारी मैरी मसीह ने बताया कि कैलेंडर के अनुसार 22 व 23 अप्रैल को राजीव गांधी खेल परिसर खेडला में बॉक्सिंग, बंसी विद्या निकेतन स्कूल पलवल में तैराकी की प्रतियोगिता होंगी। 4 व 5 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीघोट में फुटबॉल, नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में योगा, 9 व 10 जून को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में ताइक्वांडो की प्रतियोगिताएं होंगी। 6 व 7 जुलाई को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में एथलेटिक्स व एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल पलवल में वॉलीबाल, 24 व 25 अगस्त को मिलेनियम स्कूल किठवाडी में डीसी इलेवन व जूडिशियल इलेवन के बीच क्रिकेट मैच, 8 व 9 सितंबर को टैगोर पब्लिक स्कूल पलवल में लॉन टेनिस व 5 व 6 अक्टूबर को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में कबड्डी की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं 9 व 10 नवंबर को टैगोर पब्लिक स्कूल पलवल में टेबल टेनिस व बैडमिंटन, नेताजी सुभाषचंद्र स्टेडियम में 7 व 8 दिसंबर को हॉकी, 4 व 5 जनवरी को महिला एथलेटिक्स तथा 9 व 10 फरवरी को महिलाओं की कबड्डी व खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed