फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Speed ??up investigation, Rohtak Vigilance officers also included in the committee

जांच में तेजी, रोहतक विजिलेंस के अधिकारी भी कमेटी में शामिल

Fri, 06 May 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Speed ??up investigation, Rohtak Vigilance officers also included in the committee
पलवल। कोराना काल के दौरान हुए कोरोना घोटाले की जांच में तेजी लाई गई है। जांच के लिए मनरेगा घोटाला की जांच कमेटी में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। स्टेट विजिलेंस टीम के साथ अब रोहतक विजिलेंस टीम को भी जोड़ दिया गया है। विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस बारे में जिला विजिलेंस कमेटी के अध्यक्ष व अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह को पत्र लिखा है। निर्देशों के तहत जिला, स्टेट व रोहतक विजिलेंस एक साथ मिलकर घोटाले की जांच करेंगी। माना जा रहा है कि बीते सप्ताह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला विजिलेंस कमेटी के अध्यक्ष व एडीसी उत्तम सिंह के अनुसार पलवल खंड में एसडीएम वैशाली सिंह के साथ नगर परिषद के म्यूनिसिपल इंजीनियर संजय उप्पल व रोहतक विजिलेंस के जेई कर्मबीर सिंह जांच करेंगे। इसी प्रकार होडल खंड में ग्रामीण विकास विभाग चंड़ीगढ़ के संयुक्त निदेशक निर्मल नागर के साथ रोहतक विजिलेंस के एसडीओ नरेश ढिल्लो व जेई अजय कुमार जांच करेंगे। हसनपुर खंड में ग्रामीण विकास के इकोनोमिस्ट अरुण के साथ रोहतक विजिलेंस के एसडीओ जगवीर व जेई संदीप कुमार जांच टीम शामिल रहेंगे। हथीन खंड में स्टेट विजिलेंस के अधीक्षक अभियंता ईश्वर सिंह के साथ रोहतक विजिलेंस के एसडीओ तेज सिंह जांच करेंगे। बडौली खंड में एचआरडीएफए के प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नरवाल के साथ मनरेगा के नॉडल अधिकारी व सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता कुलवीर करवाल जांच करेंगे। पृथला में ग्रामीण विकास विभाग के सिस्टम एनालिस्ट संदीप वाही के साथ पंचायती राज पंचकूला के कार्यकारी अभियंता नरेश मेहता व रोहतक विजिलेंस के जेई अमृत घोटाले की जांच करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, जिला विजिलेंस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने सीईओ जिला परिषद, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, एसईपीओ, एबीपीओ, ग्राम सचिव व पूर्व सरपंचों को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान पंचायत विभाग के सभी एसडीओ व जेई का अपने पूरे दस्तावेजों के साथ कार्यालयों में मौजूद रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच विभागों के अधिकारी कर रहे जांच
इस मामले की पांच स्तरीय जांच चल रही है। जिला, स्टेट व रोहतक विजिलेंस के साथ-साथ मनरेगा लोकपाल भी इस मामले की जांच में लगी हुई है। इससे पहले जिला परिषद के सीईओ घोटाले की जांच कर चुके हैं। हथीन व चांदहट थाना पुलिस जिला विजिलेंस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम सिंह की शिकायत पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर चुकी है। अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed