फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Special trains will run during the Kanwar Mela.

Palwal News: कांवड़ मेले के दौरान चलेगी स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Special trains will run during the Kanwar Mela.
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे ने हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए कई मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन, कुछ नियमित ट्रेनों का हरिद्वार तक विस्तार व कई ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है। साथ ही कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। यह व्यवस्था 30 जुलाई से अगस्त तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, दिल्ली जंक्शन-शामली डेमू (74023/74022) सेवा को प्रतिदिन हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा। यह 30 जुलाई से 13 अगस्त तक दिल्ली से और 31 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार से चलेगी। इसी तरह दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर मेमू (64557/64558) का भी हरिद्वार तक विस्तार किया गया है। इसी तरह हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा-हरिद्वार (04314/04313) और ऋषिकेश-दिल्ली शाहदरा-ऋषिकेश (04316/04315) अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें प्रतिदिन चलाई जाएंगी। इसके अलावा ऋषिकेश-आलमनगर-योग नगरी ऋषिकेश (04318/04317) अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन भी रोजाना संचालित होगी। इसके साथ ही 30 जुलाई से 13 अगस्त तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इनमें देहरादून एक्सप्रेस, लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, ओखा-देहरादून एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-योग नगरी ऋषिकेश सुपरफास्ट एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-योग नगरी ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस, बरेली-दिल्ली पैसेंजर और श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed