फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   SP issues instructions for crime control at the meeting.

Palwal News: गोष्ठी में एसपी ने दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
SP issues instructions for crime control at the meeting.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराध गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही उद्घोषित एवं जमानत तर्क अपराधियों की धरपकड़ करने, गोकशी/गो-तस्करी, चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, पत्थर चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने तथा मोटर वाहन अधिनियम की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही करने बारे दिशा-निर्देश दिए । गोष्ठी में अपराधियों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों को अटैच कर उनको ध्वस्त कराने तथा पुलिस थानों के आसपास मौजूद रहने वाले दलालों/दबंग किस्म के लोगों पर कार्रवाई करने, सीसीटीवी कैमरा लगवाने, आदतन अपराधियों की हिस्ट्री सीट खोलने और आमजन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर तुरंत निवारक कार्रवाई करने बारें भी आदेश दिए गए ।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन अगस्त को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को मद्देनजर रखते हुए सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है और भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed