फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sought justice for the daughter of Hathras

हाथरस की बिटिया के लिए मांगा इंसाफ

Thu, 01 Oct 2020 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Sought justice for the daughter of Hathras
पलवल में जुलूस निकालकर हत्यारे-बलात्कारियों को फांसी देने की मांग करते कर्मचारी। - फोटो : Palwal
पलवल। यूपी के हाथरस में बेटी के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को फांसी देने के की मांग उठाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा गया।
विज्ञापन

जुलूस का नेतृत्व कर्मचारी नेता बनवारी लाल, दीपक पंवार और देवीराम सैनी ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हाथरस में बेटी के साथ दरिंदगी के बाद उसकी जीभ काटकर गर्दन व रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। सरकार ने उसका ठीक प्रकार से उपचार नहीं करवाया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने हिंदू धर्म की मान्यताओं के खिलाफ रात के दो बजे अंतिम संस्कार किया। परिजनों को उसका मुंह तक नहीं देखने दिया गया और एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर लाठी चार्ज किया गया। इस अवसर पर सरकार से मांग की गई कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया। वहीं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं हिंदू धर्म के खिलाफ अंतिम संस्कार करने में शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर राजेश शर्मा, सतवीर मांडौतिया, अशोक, राजा, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed