{"_id":"574acdc94f1c1b7d28108bdb","slug":"sondhd-and-water-crisis-in-bnchari","type":"story","status":"publish","title_hn":" सोंदहद और बंचारी में पानी का संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोंदहद और बंचारी में पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 29 May 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
पानी का संकट
- फोटो : file photo
गांव सोंहद और बंचारी में पेयजल संकट गहराया हुआ है। गांव की महिलाओं को भीषण गर्मी में दूरदराज से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। वहीं कई ग्रामीण पानी खरीदकर पी रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अभी तक समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
गांव सोंहद की भुल्लू पट्टी निवासी महिला मनीषा सौरोत, सुफेदी, श्यामबती, किशनबती, पूजा व गांव बंचारी की महिला रामकली, सविता, अनीता, मोहनबती, कैलाशी का कहना है कि गांव में पिछले एक सप्ताह से पानी की किल्लत कुछ ज्यादा ही हो गई है। उन्हें तपती दोपहर में पानी लेने जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई बार तो महिलाएं पानी लाते वक्त बेहोश भी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जब पानी आने का समय होता है, तब बिजली नहीं आती और जब बिजली आती है तो पानी नहीं आता। वह पिछले एक सप्ताह से पानी के लिए भटक रही हैं।
विज्ञापन
-पिछले दिनों आंधी के कारण गांव सोंहद की बिजली फेल हो गई थी, जिसके कारण समस्या और गंभीर हो गई। वहीं गांव बंचारी में मोटर जाम होने के कारण समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों गांवों में जल्दी समस्याओं का समाधान कराकर पेयजल सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
- प्रताप सिंह बनजाना, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ