{"_id":"5fbfa8f08ebc3e8cba6c4cb2","slug":"soldier-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-palwal-news-noi550424371","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल सैनिक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल सैनिक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। दिवाली के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हुए सैनिक घनश्याम की उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गांव कुसलीपुर स्थित मोक्षधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण व सेना के जवान मौजूद रहे।
मूलरूप से राजस्थान के गांव सीहरी निवासी घनश्याम गांव कुसलीपुर स्थित डीएवी कॉलोनी में रहते थे। करीब 10 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल हवलवार के पद पर आगरा में तैनात थे। दिवाली पर वह घर आए हुए थे। दिवाली के दिन स्कूटी पर सवार होकर से पलवल जा रहे थे। ओमेक्स सिटी के समीप राजमार्ग में बने गड्ढे के कारण उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको दिल्ली स्थित सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गांव कुसलीपुर स्थित मोक्षधाम में छह वर्षीय पुत्र ने शव को मुखाग्नि दी। इस मौके पर पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष कैप्टन बीएस पोसवाल, कैंप थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर यादराम, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कुलदीप सिंह, कैप्टन विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।