फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Congress is spreading confusion regarding SIR: Minister

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस : मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congress is spreading confusion regarding SIR: Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शहर के हुडा सेक्टर-2 स्थित एक निजी स्कूल में बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर एसआईआर, ईवीएम और वोट चोरी के मुद्दों पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनावी प्रक्रियाओं की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। गौरव गौतम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उद्देश्य मतदाता सूचियों की समीक्षा कर उनकी शुद्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव में हार के बाद मतदान प्रणाली पर सवाल उठाती है। भाजपा कार्यकर्ता तथ्यों के आधार पर लोगों को जागरूक करेंगे। सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा नेता मनीष यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया और मतदाता सूची के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने बुद्धिजीवी वर्ग से सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला ने की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed