{"_id":"6ae3a125e380eee45908cfea","slug":"rs-369-crore-will-be-spent-on-the-repair-of-two-roads-palwal-news-c-24-1-pal1008-129700-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दो सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 3.69 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दो सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 3.69 करोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन की दो सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 3 करोड़ 69 लाख 16 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बहीन-सेवली सड़क के चार किलोमीटर हिस्से और बहीन-नांगल जाट सड़क के 2.47 किलोमीटर हिस्से की विशेष मरम्मत कराई जाएगी।
विधायक ने बताया कि हथीन क्षेत्र से गुजरने वाली गुरुग्राम नहर सहित अन्य नहरों की पटरियों पर पक्की सड़क बनाने के लिए सर्वेक्षण शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग सर्वे कर रहा है और सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की स्वीकृति विभाग ने दे दी है। उटावड़ चौक स्थित दादा बाहड़ चौक के सौंदर्यीकरण के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। काम जल्द शुरू कराया जाएगा।